इसी बीच एक बड़ी खबर भागलपुर से आ रही हैं। यहां जिला प्रशासन ने कोरोना प्राेटाेकाॅल का पालन कराने के लिए 51 जगहाें पर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। अगर आप बाजार या किसी भी जगह बिना मास्क के दिखाई देते हैं तो कारवाई की जाएगी।
बता दें की जिले के डीएम ने आदेश देते हुए सभी मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी काे कहा है की वो अपने अपने क्षेत्र में कोरोना गाइडलाईन के नियमों का पालन अनिवार्य रूप से कराये। आवंटित थाना क्षेत्र के तहत दुकानाें, सार्वजनिक स्थलाें व वाहनाें पर नजर बनाये रखें।
मिली जानकारी के अनुसार बिना मास्क दिखाई देने वाले लोगों पर जुर्माना भी लगाया जायेगा। लोगों पर नजर रखने के लिए एसडीओ, डीएसपी और एसडीपीओ अपने क्षेत्र व ग्रामीण इलाकाें में घूमकर सख्ती से इसका पालन कराएंगे।

0 comments:
Post a Comment