खबर के मुताबिक वर्तमान समय में 18 साल से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया जा रहा हैं। लेकिन आज से पटना स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 2 से 18 साल के बच्चों पर भारत बायोटेक के कोवैक्सिन का क्लिनिकल परीक्षण शुरू किया गया है।
बता दें की आज पटना एम्स में 3 बच्चों का आरटी-पीसीआर, एंटीबॉडी परीक्षण और सामान्य जांच की सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद वैक्सीन का ट्रायल किया गया। 28 दिन के बाद अब इन्हे दूसरा डोज दिया जायेगा। इसके बाद जांच की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार बच्चों को वैक्सीन ट्रायल के लिए 2-5 साल, 6-12 साल और 12-18 साल के आयु वर्ग में बाटा गया हैं। ट्रायल के लिए करीब 100 बच्चों को शामिल किया जायेगा। इसको लेकर पटना एम्स और भारत बायोटेक तैयारी कर रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment