बता दें की बिहार में अमीनों के प्रशिक्षण के बाद हुई परीक्षा में खराब प्रदर्शन करनेवाले अमीनों को हटाने की तैयारी शुरू हो गई हैं। विभाग ने कहा है की जिन अमीनों ने 10 से कम अंक लाये हैं उन्हें पद से हटाया जायेगा तथा उनपर कारवाई भी होगी।
विभाग के इस आदेश के बाद अमीनों के बीच हड़कंप मच गया हैं। क्यों की राज्य में कई अमीनों की नौकरी जा सकती हैं। बता दें की बिहार में 487 अमीनों को प्रशिक्षण के बाद ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा ली गई थी। जिसके बाद इन्हे राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तैनाती की गई हैं।
इसी बीच बिहार के अपर मुख्य सचिव द्वारा निदेशक को बताया गया है कि 10 से कम अंक लानेवाले अमीनों को नोटिस देकर पद से हटाने की कार्रवाई की जाए। इस आदेश के बाद कई अमीनों की टेंशन बढ़ गई हैं तथा नौकरी जानें का खतरा मडरा रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment