ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूलों में छठे चरण के नियोजन में आवेदन नहीं करने वाले दिव्यांग उम्मीदवारों को एक और मौका दिया जायेगा। इसको लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया जा चूका हैं।
विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 11 जून से 25 जून तक भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दिव्यांग लोग ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं और इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी किया गया हैं।
बता दें की बिहार में करीब 1.25 लाख शिक्षकों की बहाली होनी हैं। इसको लेकर विभाग तैयारी में जुटा हुआ हैं। बिहार के शिक्षा मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा है की 15 अगस्त तक बहाली कर ली जाएगी और शिक्षकों को ज्वाइन भी करा दिया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment