बिहार में अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन

न्यूज डेस्क: बिहार में सरकारी नौकरी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमोशन देने पर विचार कर रही हैं।

खबर के मुताबिक बिहार में अधिकारियों और कर्मचारियों की रुकी प्रमोशन को शुरू करने के लिए मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने आज एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में महाधिवक्ता ललित किशोर के अलावा कई अधिकारी शामिल होंगे।

बता दें की बिहार में दो सालों से अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रमोशन रूका हुआ हैं। जिससे विभागों के काम कार्य प्रभावित हो रहे हैं तथा कई विभागों में कई सारे पद खाली पड़े हैं। इसी को देखते हुए प्रमोशन शुरू किये जानें को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा हैं।

मिली जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल 2019 से राज्य सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ नहीं मिला हैं। पटना हाईकोर्ट के एक फैसले के बाद यह आदेश जारी किया गया था। लेकिन सरकार एक बार फिर प्रमोशन देने को लेकर चर्चा कर रही हैं।

0 comments:

Post a Comment