बिहार के 8 जिले जल्द होंगे कोरोना मुक्त, संक्रमण दर कम

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के आठ जिलों में कोरोना का संक्रमण समाप्त होने के कगार पर आ गया हैं। बहुत जल्द बिहार का ये जिला कोरोना मुक्त हो सकता हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में पूरे बिहार में 1106 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। वहीं बिहार के आठ जिलों में 10 से भी कम नए कोरोना मरीज मिले हैं। जिससे यहां के लोगों की परेशानियां कम होती जा रही हैं।

बिहार के 8 जिले जल्द होंगे कोरोना मुक्त, संक्रमण दर कम।

अरवल में 8 नए कोरोना संक्रमित की पहचान की गई। 

बांका में 8 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 

नालंदा में भी 8 नए कोरोना संक्रमित की पहचान हुई। 

बक्सर में 7 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 

कैमूर में 7 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

जहानाबाद और लखीसराय में 5-5 नए कोरोना मरीज मिले हैं।

वहीं जमुई में 2 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई हैं।

0 comments:

Post a Comment