ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 5 जुलाई 2021 से दरभंगा एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट उड़नी शुरु हो जाएगी। अभी ये उड़ान हैदराबाद और कोलकाता के लिए उड़ान भरेंगी। अगर आप यात्रा करना चाहते हैं तो टिकट बुक करें। क्यों की टिकट की बुकिंग भी शुरू हो गई हैं।
बता दे की दरभंगा से कोलकाता के लिए इंडिगो का किराया 4005 रुपया रखा गया है। जबकि दरभंगा एयरपोर्ट से हैदराबाद का किराया 3375 रुपया रखा गया हैं। वहीं इन शहरों के लिए स्पाइसजेट की भी फ्लाइट हैं। लेकिन वो इंडिगो से महंगा हैं।
जानकारों की मानें तो दरभंगा एयरपोर्ट से वर्तमान में सिर्फ स्पाइसजेट की फ्लाइट उड़ रही हैं। लेकिन अब यहां इंडिगो की विमान सेवा भी शुरू होने वाली हैं। इससे दोनों कंपनियों के बीच टिकट के दर को लेकर कंपटिशन होगा। इससे यात्रियों को फायदा होगा।

0 comments:
Post a Comment