खबर के अनुसार पटना में एलिवेटेड कारिडोर का निर्माण गांधी मैदान से पीएमसीएच तक किया जायेगा। इस प्रोजेक्ट को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी गंभीर हैं। क्यों की इस कारिडोर को बनने से पाटनवाशियों को जाम की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा।
बता दें की गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक से लेकर वाया पीएमसीएच होते हुए बनने वाला ये एलिवेटेड कारिडोर बड़ा और शानदार होगा। इसके लिए आठ कंपनियां तकनीकी बिड में सफल हो गई हैं। बहुत जल्द इसपर काम शुरू हो जायेगा।
एलिवेटेड कारिडोर के बनने से पीएमसीएच अस्पताल तक पहुंचने में अनावश्यक विलंब नहीं होगा। आपको बता दें की इस कारिडोर के निर्माण के दौरान गांधी मैदान से पीएमसीएच तक पुल के ऊपर पुल यानि की डबल डेकर पुल बनाये जाएंगे।

0 comments:
Post a Comment