7 जून से दिल्ली में फिर चलेंगी मेट्रो ट्रेन, दिशा निर्देश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: दिल्ली में मेट्रो ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण लॉकडाउन लगाया गया था। इस दौरान मेट्रो सेवा को भी बंद कर दिया गया था।

इसी बीच एक बड़ी खबर दिल्ली से आ रही हैं की 7 जून से दिल्ली में एक बार फिर मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। यात्रीगण कोरोना गाइडलाईन के नियमों का पालन करते हुए यात्रा कर सकते हैं। इसकी जानकारी खुद डीएमआरसी ने ट्वीट कर दी हैं।

बता दें की दिल्ली मेट्रो में 50 फीसदी की क्षमता से ही ट्रेन चलेगी इसलिए दिल्ली मेट्रो अपनी आधी ट्रेन ही परिचालन के लिए उतारेगी। मेट्रो के अंदर खड़े होकर सफर की अनुमति नहीं होगी। मेट्रो 5 से लेकर 15 मिनट के अंतराल पर चलेगी।

अगर आप दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले हैं तो आपको बता दें की यहां थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश मिलेगा। किसी तरह के कोरोना लक्षण वाले व्यक्ति को मेट्रो के अंदर प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसलिए आप इन बातों का ध्यान रहें।

0 comments:

Post a Comment