BSSC भर्ती 2021: बिहार में 2649 पदों पर होगी बंपर बहाली

न्यूज डेस्क: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को बहुत जल्द अच्छी खबर मिल सकती हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार कर्मचारी चयन आयोग(BSSC) राज्य में बहुत जल्द 2649 पदों पर बहाली करेगी, इसकी तैयारी शुरू हो चुकी हैं।

खबर के अनुसार लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद बिहार में द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। इसके लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग(BSSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।

बता दें की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत बिहार कर्मचारी चयन आयोग(BSSC) लिपिक, आशुलिपिक, निम्न वर्गीय लिपिक, सहायक राजभाषा निदेशक के 2649 पदों भर्ती करेगी। इस महीने के अंत तक नोटिश जारी किया जा सकता हैं।

बिहार कर्मचारी चयन आयोग के सचिव ओम प्रकाश पाल ने कहा कि इसके लिए युवाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। विज्ञापन प्रकाशित होने के बाद इंटर पास उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment