ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बालू माफियाओं के डर से पटना, भोजपुर एवं सारण के 85 घाटों पर एक साथ खनन का काम बंद हैं। जिससे इन जिलों में बालू की किल्लत हो गई हैं। पहले यहां बालू 4000 रुपये प्रति ट्रैक्टर मिलता था जो अब 10000 रुपये प्रति ट्रैक्टर मिल रहा हैं।
बता दें की बालू की किल्लत होने से गांधी सेतु के पैरलल बन रहे नए पुल, सोन में सिक्स लेन पुल, आईआईटी सहित कई निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स का काम ठप हो गया है। वहीं घर बनाने वाले आम लोगों को भी समय पर बालू नहीं मिल पा रहा हैं।
वहीं बालू बन्दोबस्तधारी कंपनी ब्रॉडसन का कहना है की इन तीनों जिलों में खनन बंद करना हमारी मजबूरी है। जब तक सुरक्षा नहीं मिलेगी हम काम नहीं करेंगे। हमने अपनी मांग सरकार के सामने रखी हैं। सरकार हमारी मांग मानेगी तो काम शुरू होगा।

0 comments:
Post a Comment