खबर के अनुसार विभाग ने छठे चरण के शिक्षक नियोजन के तहत राज्य के माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 30 हजार 20 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर शेड्यूल जारी किया हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर शेड्यूल को अच्छी तरह से पढ़ सकते हैं।
बता दें की शेड्यूल के अनुसार 30020 पदों पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू हो जाएगी। वहीं 10 जुलाई तक औपबंधिक मेधा सूची का नियोजन समिति द्वारा अनुमोदित किया जाएगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आपत्ति के लिए 28 जुलाई तक का समय अभ्यर्थियों को दिया जाएगा। इसके बाद 31 जुलाई तक नियोजन इकाइयों की मेधा सूची का अंतिम रुप से प्रकाशन कर दिया जाएगा। फिर अभियर्थियों की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment