खबर के अनुसार विभाग ने राज्य के 18 जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) और पांच क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक (आरडीडीई) के अलावा संयुक्त निदेशक, उप निदेशक और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी का ट्रांसफर किया हैं। इसके लिए दिशा निर्देश भी जारी किये गए हैं।
बिहार के शिक्षा विभाग में 44 अफसरों का ट्रांसफर, लिस्ट जारी।
खगडिय़ा के डीईओ राजदेव राम को गया जिले का डीईओ बनाया गया है।
बिहार शिक्षा परियोजना में तैनात प्रेमचंद को भोजपुर का डीईओ बनाया गया है।
माध्यमिक शिक्षा के उपनिदेशक अमित कुमार को पटना जिले का डीईओ बनाया गया हैं।
उच्च शिक्षा के उपनिदेशक शाश्वतानंद झा को संयुक्त निदेशक (प्राथमिक) बनाया गया है।
बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सचिव अनिल कुमार को आयोग में उप सचिव बनाया गया हैं।
संस्कृत बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार को बतौर सचिव संस्कृत बोर्ड में तैनात किया गया है।
प्राथमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक सत्यनारायण प्रसाद को जन शिक्षा में पदस्थापित किया गया है।
बिहार शिक्षा परियोजना परिषद में तैनात रामचंद्र मंडल को मगध प्रमंडल का आरडीडीई बनाया गया है।
दरभंगा प्रमंडल के क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक (आरडीडीई) सत्येंद्र झा को भागलपुर प्रमंडल भेजा गया हैं।
पूर्वी चंपारण के डीईओ अवधेश कुमार सिंह को विश्वविद्यालय सेवा आयोग में बतौर अपर सचिव बनाया गया हैं।
मधेपुरा के डीईओ जगतपति चौधरी को कोसी प्रमंडल का क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक (आरडीडीई) बनाया गया हैं।
बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग में अपर सचिव पद पर प्रतिनियुक्त अशोक कुमार मिश्र को सारण भेजा गया हैं।
दरभंगा के डीईओ महेश प्रसाद सिंह को दरभंगा प्रमंडल का क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक (आरडीडीई) बनाया गया हैं।
0 comments:
Post a Comment