खबर के अनुसार बिहार के ये सभी विधायक चुनाव के दौरान संपत्ति की गलत जानकारी दे कर चुनाव में जीत भी हासिल की हैं। अब इन विधायकों के ऊपर इनकम टैक्स की नजर पड़ गई हैं। चुनाव आयोग के आदेश पर विधायकों को आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है।
आपको बता दें की बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सभी उम्मीदवारों को चल-अचल संपत्ति का सही-सही ब्यौरा देना अनिवार्य हैं। लेकिन बिहार के विधायकों ने जितनी संपत्ति की घोषणा कागज पर की है, वास्तव में उनके पास उससे कहीं ज्यादा संपत्ति मौजूद हैं।
मिली जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने सभी विधायकों के संपत्तियों की जांच का आदेश आयकर विभाग को दिया था। जांच में 100 विधायकों की संपत्ति इनकी स्वघोषित संपत्ति के मुकाबले गलत पायी गयी है। अब इन्हे नोटिश भेजा गया हैं तथा संपत्ति में अंतर का कारण पूछा गया है। इसमें सभी दलों के विधायक मौजूद हैं।
0 comments:
Post a Comment