खबर के अनुसार आरा-सलेमपुर पथ के चौड़ीकरण होने से आरा मुफस्सिल, बड़हरा व शाहपुर प्रखंड क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा। इससे इन्हे आने-जानें में सहूलियत हो जाएगी। साथ ही साथ इन्हे किसी प्रकार के जाम का सामना करना नहीं पड़ेगा।
आपको बता दें की इस पथ के चौड़ीकरण करने में 44 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। सड़क के चौड़ीकरण के साथ निर्माण कार्य हो जाने के बाद इससे जुड़े तीन प्रखंडों के लोगों को फायदा होगा। चौड़ीकरण की खबर सुनकर इन प्रखंडों के लोग काफी खुस हैं।
16 किलोमीटर लंबे इस पथ के चौड़ीकरण की लोगों की मांग भी पूरी हो गई है। इन इलाकों के लोग काफी लंबे समय से आरा-सलेमपुर पथ के चौड़ीकरण की मांग कर रहे थें। इसपर अब संबंधित विभाग के द्वारा स्वीकृति मिल गई हैं। बहुत जल्द इसका निर्माण कार्य किया जायेगा।
0 comments:
Post a Comment