वहीं जिला प्रशासन ने पटना के 12 घाटों को खतरनाक घोषित किया हैं। साथ ही साथ सभी छठ करने वाले लोगों से अपील की हैं की आप उन घाटों पर ना जाये। इसको लेकर पटना जिला प्रशासन के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी किया गया हैं।
आपको बता दें की जिन 12 घाटों को जिला प्रशासन ने खतरनाक बताया हैं उनमे से चार घाटों में खतरनाक दलदल हैं। जबकि अन्य आठ घाटों पर नाले के गंदे पानी के कारण यह घात व्रत करने के लिए उपयुक्त नहीं हैं। इसलिए आप इन बातों का ध्यान रहें।
इन घाटों पर हैं दलदल : कंटाही घाट, टेढ़ी घाट, मिरचई घाट और महराज घाट पर मौजूद दलदल के कारण इसे खतरनाक घोषित किया गया हैं।
इन घाटों पर नाले के गंदे पानी : अदालत घाट, मिश्री घाट, टी एन बनर्जी घाट, जजेज घाट, अंटा घाट, जहाज घाट, बी एन कॉलेज घाट और बांकीपुर घाट पर नाले का गंदा पानी मौजूद हैं। इसलिए आप इन घाटों पर जानें से बचें।
0 comments:
Post a Comment