खबर के अनुसार बारिश के मौसम में पूरा उत्तर बिहार बाढ़ की चपेट में रहता है। साथ ही साथ राज्य के इस हिस्से में जाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सरकार ने गंगा नदी पर हर 40 किलोमीटर की दूरी पर एक पुल का निर्माण करने का लक्ष्य रखा हैं।
आपको बता दें की इन पुलों के निर्माण होने से दक्षिण बिहार और उत्तर बिहार के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। साथ ही साथ लोगों का आवागवन भी सुगम हो जायेगा और लोगों को बाढ़ के समय में भी ज्यादा परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा।
बिहार में गंगा नदी पर बनेंगे 18 पुल, जानिए कहां-कहां?
गांधी सेतु से ठीक बगल में सिक्स लेन ब्रिज बनाया जा रहा है।
बख्तियारपुर से ताजपुर फोरलेन पुल का निर्माण कार्य जारी है।
राजेंद्र सेतु के समानांतर सिक्स लेन ब्रिज बनाया जा रहा है।
जेपी सेतु के समानांतर नए पुल बनने का प्रस्ताव पारित हो चूका हैं।
जेपी सेतु के 10 किलोमीटर पश्चिम दिघवारा में सिक्स लेन पुल बनाया जाना है।
गांधी सेतु के 10 किलोमीटर डाउनस्ट्रीम में कच्ची दरगाह बिदुपुर पुल का निर्माण हो रहा है।
महात्मा गांधी सेतु पर सुपरस्ट्रक्चर बदलने का काम मार्च 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा।
आपको बता दें की राज्य सरकार गंगा नदी पर और भी पुल का निर्माण कराएगी। बहुत जल्द इसके बारे में सूचना जारी किया जायेगा।
0 comments:
Post a Comment