खबर के अनुसार बिहार के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के पंचायतीराज एवं नगर निकायों के शिक्षक और पुस्तकालयाध्यक्ष को एक अप्रैल, 2021 से जोड़कर उन्हें वेतन वृद्धि का लाभ जल्द से जल्द दिया जायेगा।
आपको बता दें की शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर वित्त विभाग के बाद बिहार के सभी नियोजित शिक्षकों के वेतन में 25 सौ रुपये से 45 सौ रुपये तक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इतना ही नहीं सरकार अप्रैल महीने से जोड़कर उन्हें एरियर का भी लाभ देगी।
मिली जानकारी के अनुसार नीतीश सरकार ने पिछले साल ही ये ऐलान किया था की बिहार के पंचायतीराज एवं नगर निकायों के शिक्षक और पुस्तकालयाध्यक्ष के वेतन में वृद्धि की जाएगी। अब इसपर वित्त विभाग के द्वारा भी स्वीकृति मिल गई हैं।
0 comments:
Post a Comment