T20 World Cup: भारत ने नामीबिया को हराया, रोहित की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

खेल समाचार: टी-20 विश्व कप से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कल भारत और नामीबिया के बीच खेले गए मैच में भारत ने नामीबिया को हरा दिया हैं। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने 8 विकेट पर 132 रन बनाए लेकिन टीम इंडिया ने 9 विकेट से ये मैच अपने नाम किया हैं। 

खबर के अनुसार इस मैच में जडेजा ने 16 रन देकर 3 विकेट लिए। जबकि आर अश्विन ने 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं भारत के तेज गेंदबाज बुमराह ने भी 19 रन देकर 2 बल्लेबाजों को आउट किया और नामीबिया को 132 रन पर रोक दिया। 

वहीं भारत की ओर से रोहित शर्मा और केएल राहुल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, दोनों बल्लेबाजों ने सिर्फ 5.3 ओवर में टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया। रोहित शर्मा ने सिर्फ 31 गेंदों में अर्धशतक लगाया जिसमें 2 छक्के और 6 चौके शामिल थे। 

आपको बता दें की इस मैच में राहुल ने 35 गेंदों में अर्धशतक लगाया और वो अंत तक नाबाद रहें। वहीं रोहित के आउट होने के बाद आये सूर्यकुमार यादव ने भी नाबाद 25 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई दी। इसतरह से भारत ने ये मैच 9 विकेट से जीत लिया।

0 comments:

Post a Comment