अर्घ्य देते समय करें सूर्य देव के 21 नामों का जाप।
विकर्तन, विवस्वान, मार्तंड, भास्कर, रवि, लोकप्रकाशक, श्रीमान, लोक चक्षु, गृहेश्वर, तापन, त्रिलोकेश, कर्ता, हर्ता, तमिस्त्रहा, सर्वदेवनमस्कृत, लोक साक्षी, शुचि, सप्ताश्ववाहन, गभस्तिहस्त, ब्रह्मा, तपन।
कैसे करें इन नामों का जाप : आप भगवान सूर्यदेव को जल अर्पित करते हुए इन सभी नामों का उच्चारण करें। इससे भगवान भास्कर तुरंत प्रसन्न हो जाएंगे। साथ ही साथ उनकी कृपा आपके दैनिक जीवन पर बनी रहेगी और परिवार में सुख, समृद्धि आएगी।
सूर्य देवता को अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त।
पटना के ज्योतिष के अनुसार आज यानि की 10 नवंबर को सूर्यास्त का समय शाम 5 बजकर 3 मिनट है। आज भक्त डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे। इससे उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होगी और जीवन में खुशहाली आएगी तथा सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
0 comments:
Post a Comment