कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी में 41 पदों पर भर्तियां, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से बड़ी खबर आ रही हैं। नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए यहां वैकेंसी निकली हैं। यह वैकेंसी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के द्वारा निकाली गई हैं। आप अपनी योग्यता के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती : सेंट्रल यूनिवर्सिटी में खाली पड़े लाइब्रेरियन, असिस्टेंट, मेडिकल ऑफिसर, गार्ड सहित 41 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। 

उम्मीदवारों की क्या होगी योग्यता : सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार  10वीं, 12वीं, B.Sc, Diploma, Graduate, Master Degree, MBBS, PG, Pharma आदि निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 2 नवंबर 2021, जबकि अंतिम तिथि 26 नवंबर 2021 हैं।

उम्मीदवारों की क्या होगी आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा पदों के अनुसार अधिकतम 45 वर्ष और 56 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन प्रक्रिया : आप हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी की वेबसाइट http://cuhimachal.ac.in/ पर जा कर नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन करें। 

आवेदन शुल्क : सामान्य वर्ग के लिए 500/-रुपया। अन्य वर्ग को आवेदन शुल्क में छूट मिलेगी। 

नौकरी करने का स्थान : कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश।

0 comments:

Post a Comment