खबर के अनुसार 24 घंटे में कुल 2,20,946 सैम्पलों की जांच हुई, 2 पॉज़िटिव मामले मिले और 12 मरीज स्वस्थ हुए हैं। हालांकि राज्य के पटना, बेगूसराय, किशनगंज, नवादा, रोहतास सहित कई जिलों में कोरोना के 33 एक्टिव मरीज मौजूद हैं।
जानकारों की मानें तो बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण शांत हैं। लेकिन त्योहारों खास कर छठ के मौके पर कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। इसलिए लोगों को छठ के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही साथ मास्क का इस्तेमाल करनी चाहिए।
किन जिलों में कितने एक्टिव मरीज।
पटना में कोरोना के 17 एक्टिव मरीज।
बेगूसराय में कोरोना के 2 एक्टिव मरीज।
दरभंगा में कोरोना के 1 एक्टिव मरीज।
किशनगंज में कोरोना के 4 एक्टिव मरीज।
मधुबनी में कोरोना के 2 एक्टिव मरीज।
नवादा में कोरोना के 1 एक्टिव मरीज।
रोहतास में कोरोना के 1 एक्टिव मरीज।
समस्तीपुर में कोरोना के 3 एक्टिव मरीज।
सारण में कोरोना के 1 एक्टिव मरीज।
वैशाली में कोरोना के 1 एक्टिव मरीज।
0 comments:
Post a Comment