खबर के अनुसार गांव की हर गतिविधि पर चौकीदार अपनी पैनी नजर रखें। साथ ही साथ जैसे ही शराब की खरीद-बिक्री की सूचना मिले तो थानाध्यक्ष को सीधे जानकारी दें। लापरवाही करने वाले को सीधा जेल भेजा जायेगा और क़ानूनी कारवाई भी की जाएगी।
आपको बता दें की जिले में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए गांवों में मुखिया, सरपंच, आशा, आंगनवाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता से मदद ली जाएगी। साथ ही साथ ये पता लगाया जायेगा की गांव में कौन शराब पीता हैं तथा उसे कहां से शराब मिलती हैं।
इतना ही नहीं डीएसपी ने सभी चौकीदारों को कहा कि यदि आप सभी के इलाके में कोई भी शराब बेचता है या बनाता है और आप उसकी सूचना नहीं देते हैं तो कार्य के प्रति लापरवाही करने के जुर्म में प्राथमिकी दर्ज किया जायेगा। साथ ही साथ जेल भेज दिया जाएगा।
0 comments:
Post a Comment