बिहार में 617 शिक्षकों पर होगी कारवाई, वेतन से कटौती के आदेश

न्यूज डेस्क: बिहार के सरकारी स्कूलों में नौकरी करने वाले शिक्षकों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शिक्षकों की अनुपस्थित को लेकर सख्त कदम उठाये हैं तथा ऐसे शिक्षकों पर कारवाई करने के आदेश दिए हैं।

खबर के अनुसार विभाग ने संकुल संसाधन केंद्रों से विरमित किए जाने के बाद अपने मूल विद्यालयों में योगदान नहीं देने वाले 617 अनुपस्थित शिक्षकों पर कारवाई के आदेश दिए हैं। इन शिक्षकों के वेतन में कटौती करने का भी निर्देश दिया गया हैं। 

आपको बता दें की पिछले माह प्रखंड संसाधन केंद्रों और संकुल संसाधन केंद्रों में प्रतिनियुक्त 5,317 शिक्षकों को मूल विद्यालयों में योगदान करने को कहा गया था। लेकिन जांच में 617 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए हैं। अब इन शिक्षकों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी। 

शिक्षा विभाग ने 617 अनुपस्थित शिक्षकों के वेतन से कटौती करने को कहा हैं। साथ ही साथ जिला शिक्षा पदाधिकारियों की जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित शिक्षकों को निलंबित करने का भी आदेश जारी किया जा सकता हैं। 

0 comments:

Post a Comment