पटना सहित सभी जिलों में लागू होगा मिड डे मील का नया नियम, जानिए

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना सहित राज्य के सभी जिलों में मिड डे मील का नया नियम लागू किया जायेगा। इस नियम के तहत मध्याह्न भोजन में अब सब्जी-नमक से लेकर तेल तक की खरीद डिजिटल पेमेंट से होगी।

खबर के अनुसार सरकार अब मिड डे मिल का पैसा सीधे दुकानदार या वेंडर विशेष के खाते में भेजेगी। इसमें स्कूल के टीचरों से अब कोई मतलब नहीं रहेगा। इसके लिए सरकार के द्वारा सिंगल नोडल एकाउंट का सिस्टम तैयार किया है। 

आपको बता दें की नई व्यवस्था के अनुसार सिंगल नोडल एकाउंट से स्कूल का अकाउंट कनेक्ट रहेगा। मध्याह्न भोजन खरीद के दौरान पेमेंट सरकार सीधे दूकानदार के पास भेजेगी। जैसे ही वह पैसा किसी दुकानदार के खाते में जायेगा वैसे ही इसकी जानकारी मध्याह्न भोजन निदेशालय और शिक्षा विभाग के पास पहुंच जायेगी। 

मिली जानकारी के अनुसार राज्य में कई बार मिड डे मील में धोखाधड़ी की खबर आती रहती थी। इसी को देखते हुए सरकार नई व्यवस्था शुरू करने जा रही हैं। इस व्यवस्था के तहत मध्याह्न भोजन की खरीदारी सुचारू और पारदर्शी तरीकों से होगा।

0 comments:

Post a Comment