खबर के अनुसार यूपी में राजस्व लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (UPSSSC) द्वारा लिए गए पीईटी (PET) के नतीजे के आधार पर लिया जायेगा। कुछ दिन पहले UPSSSC ने इसके नतीजें जारी कर दिए थें।
आपको बता दें की UPSSSC की पीईटी परीक्षा में 24 लाख लोगों ने अप्लाई किया था। लेकिन राजस्व लेखापाल के पदों के लिए 4 से 5 लाख युवाओं को ही अप्लाई करने का मौका मिलेगा। रिजल्ट में नार्मलाइज्ड, पर्सेंटाइल स्कोर बांटा गया है। इसके आधार पर राजस्व लेखपाल के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
कैसे होगा चरण : मिली जानकारी के अनुसार राजस्व लेखपाल के पदों पर भर्ती को लेकर उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (UPSSSC) लिखित परीक्षा का आयोजन करेगा। इसके आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा।
अधिक जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें : http://upsssc.gov.in/
0 comments:
Post a Comment