पटना : राशन कार्ड के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, ये हैं तरीका

न्यूज डेस्क: पटना सहित राज्य के किसी भी जिले में रहने वाले गरीब व्यक्ति का राशन कार्ड नहीं बना हैं तो वो ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। क्यों की राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया हैं। अब आप राशन कार्ड के लिए कहीं से भी आवेदन दे सकते हैं।

आपको बता दें की Bihar Ration Card Online Apply करने वाले व्यक्ति की आर्थिक स्थिति संपन्न नहीं होनी चाहिए अर्थात गरीब लोग इस राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। साथ ही साथ सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन। 

1 .बिहार में ऑनलाइन राशन कार्ड बनाने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल  http://epds.bihar.gov.in/testrcmsonline/RegistrationForm.aspx पर जा कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। 

2 .रजिस्ट्रेशन के बाद आपको वेबसाइट http://epds.bihar.gov.in/testrcmsonline/Login.aspx पर लॉगिन करना होगा। 

3 .इसके बाद अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा उस फॉर्म में आपको सही-सही जानकारी भरकर सब्मिट करना होगा। 

4 .अब आपको फोटो के साथ साथ जरूर दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बिजली बिल, वोटर कार्ड, आदि को अपलोड करना होगा। 

5 .सारी जानकारी देने के बाद अंत में आपको आवेदन शुल्क जमा करना है। इसके बाद आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जायेगा। 

0 comments:

Post a Comment