लखनऊ जोन में 8वीं, 10वीं पास के लिए वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ जोन में 8वीं, 10वीं पास के लिए वैकेंसी निकली हैं। यह वैकेंसी बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा निकाली गई हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में ऑफलाइन के द्वारा भाग ले सकते हैं। 

पदों का विवरण : बैंक ऑफ इंडिया ने लखनऊ जोन में फैकल्टी, ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिस अटेंडेंट, माली और काउंसलर के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 8वीं, 10वीं, स्नातक आदि निर्धारित किया हैं। 

चयन प्रक्रिया : मिली जानकारी के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू पर आधारित होगा।

आयु सीमा : कुछ पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष तो कुछ पदों के लिए 63 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ इंडिया के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://bankofindia.co.in/pdf/Lucknow%20Zone.pdf

वेतनमान : 6000 - 18000 रुपया प्रतिमाह। 

नौकरी करने का स्थान : लखनऊ।

0 comments:

Post a Comment