खबर के अनुसार पटना सहित राज्य के कई जिलों के सब्जी उत्पादक किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ उठा रहें हैं। सरकार ने डेढ़ लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ देने का लक्ष्य है। इससे किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा।
राज्य के सब्जी उत्पादक किसान क्रेडिट कार्ड की सहायता से बैंक लोन ले सकते हैं। साथ ही साथ कई तरह के सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। आपको बता दें की सब्जी उत्पादकों की पूंजी की समस्या दूर करने के लिए सरकार उन्हें सहकारी बैंकों से लिंक करा रही हैं।
वहीं सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों के लिए सरकार सभी प्रखंडों में मंडी बना रही हैं ताकि किसान अपनी सब्जियों को आसानी से बेच सकें। वहीं सब्जी उत्पादक किसानों को सही लाभ मुहैया कराने के लिए विभाग ऑनलाइन के द्वारा सदस्यता अभियान चला रही हैं। आप भी ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment