शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में 19 पदों पर भर्ती, नोटिश जारी

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शिमला से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शिमला में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के द्वारा 19 पदों पर भर्तियां निकली गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

पदों का विवरण : आपको बता दें की हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने Clerk/ Proof Reader (Class III) के 19 पदों पर भर्ती को लेकर युवाओं से ऑनलाइन के द्वारा आवेदन आमंत्रित किये हैं। युवा आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें। 

योग्यता : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होनी चाहिए। 

आयु सीमा : जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आयु में छूट की जानकारी के लिए आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को देखें।

आवेदन की तिथि : इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर 2021 तक निर्धारित किया गया हैं। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। 

आवेदन करने के लिए डाइरेक्ट लिंक : https://www.hphcrecruitment.in/auth/login?guid=3e3095e6-c861-11eb-9b96-022a4cd1dc4e

आवेदन शुल्क : सामान्य वर्ग के लिए 340/-रुपये, जबकि अन्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 190/-रुपये निर्धारित किया गया हैं। 

वेतनमान : चयनित उम्मीदवारों का वेतन 5910-20200 रुपये प्रतिमाह। 

नौकरी करने का स्थान : शिमला, हिमाचल प्रदेश।

0 comments:

Post a Comment