पटना और सहरसा में मिले कोरोना के नए संक्रमित मरीज

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आठ नवंबर को बिहार के पटना और सहरसा में कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसकी जानकारी बिहार स्वास्थ्य विभाग ने दी हैं।

खबर के अनुसार राज्य में विगत 24 घंटे में कुल 2,25,019 सैम्पलों की कोरोना जांच की गई। जिसमे 4 नए लोग कोरोना पॉज़िटिव मिले। इस दौरान पहले से कोरोना संक्रमित 5 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। ये राज्य के लोगों के लिए अच्छा संकेत हैं। 

आपको बता दें की पटना में कोरोना के तीन नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि सहरसा में कोरोना के एक नए व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। इसतरह से बिहार में अभी कोरोना के 33 एक्टिव मरीज अलग-अलग राज्यों में मौजूद हैं।

छठ के मौके पर संक्रमण बढ़ने की आशंका को देखते हुए बिहार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट पर हैं। साथ ही साथ लोगों से वैक्सीन लगाने की अपील की जा रही हैं। छठ के मौके पर अगर आप घाट जा रहें हैं तो आप मास्क आवश्य लगाए।

0 comments:

Post a Comment