पटना : बिहार में एक साथ दो डिग्री कोर्स कर सकेंगे छात्र

न्यूज डेस्क: पटना सहित राज्य के सभी यूनिवर्सिटी से छात्र एक साथ दो डिग्री कोर्स कर सकते हैं। बहुत जल्द इसकी प्रक्रिया बिहार में शुरू हो जाएगी। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने एक साथ दो डिग्री कोर्स को लेकर मंजूरी दे दी हैं। 

खबर के अनुसार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इसके संबंध में राजभवन एवं कुलाधिपति कार्यालय को पत्र भी लिखा हैं। जिसके तहत ये मांग की गई हैं की बिहार के विश्‍वविद्यालयों में छात्रों को एक साथ दो डिग्री कोर्स करने की अनुमति मिले। 

हालांकि बिहार के छात्र विश्‍वविद्यालयों से एक कोर्स नियमित पाठ्यक्रम के तहत कर सकेंगे। जबकि दूसरा डिग्री कोर्स आनलाइन डिस्टेंट लर्निंग कोर्स के जरिये किया जा सकेगा। इसको लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने अनुमति दी हैं। 

आपको बता दें की बिहार में कई ऐसे छात्र हैं जो एक ही समय में एक से अधिक डिग्री लेना चाहते हैं। इन छात्रों के लिए यूजीसी ने अनुमति दे दी हैं। बहुत जल्द बिहार के किसी भी यूनिवर्सिटी से आप एक समय में दो डिग्री कोर्स कर सकेंगे।

0 comments:

Post a Comment