हिटमैन को टीम इंडिया की कमान, भारतीय टीम का ऐलान

खेल समाचार: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टी-20 मैचों के लिए हिटमैन रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया हैं। जबकि आठ खिलाड़ियों को आराम दिया गया हैं। वहीं विराट कोहली ने पहले सी टीम इंडिया की कप्तानी से हटने का ऐलान कर दिया था।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद ऐसी चर्चा होने लगी थी की रोहित शर्मा को टीम इंडिया का कप्तान बनाया जायेगा। इसपर BCCI ने भी अपनी मुहर लगाते हुए रोहित शर्मा को भारतीय टीम का कप्तान बना दिया हैं।

आपको बता दें की न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टी-20 मैचों के लिए  16 सदस्यीय टीम का ऐलान हुआ। जिसमे रोहित शर्मा कप्तान होंगे, जबकि टी20 वर्ल्ड कप 2021 में खेलने वाले खिलाड़ियों में से आठ नाम गायब हैं। वहीं तीन नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया हैं। 

हिटमैन को टीम इंडिया की कमान, भारतीय टीम का ऐलान।

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज। 

0 comments:

Post a Comment