खबर के अनुसार आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा पद्म पुरुष्कार दिए गए। इसमें लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक दिवंगत नेता राम विलास पासवान को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
आपको बता दें की पिछले साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा सका था। लेकिन इस साल राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहें।
बिहार के पांच हस्तियों को मिला पद्म अवार्ड, यहां जानिए नाम?
दिवंगत नेता राम विलास पासवान को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा को मरणोपरांत पद्म श्री सम्मान दिया गया।
कला के क्षेत्र में दुलारी देवी और रामचंद्र मांझी को पद्म श्री सम्मान दिया गया।
चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए डॉ. दिलीप कुमार सिंह को पद्म श्री अवार्ड दिया गया।
0 comments:
Post a Comment