मुजफ्फपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा से झारखंड के लिए चलेंगी सरकारी बसें

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार मुजफ्फपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा सहित राज्य के आठ जिलों से झारखंड के लिए सरकारी बसों का परिचालन शुरू किया जायेगा। इसको लेकर तैयारी चल रही हैं। 

खबर के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, रक्‍सौल, बेतिया, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्‍तीपुर और मधुबनी से झारखंड के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी। ये बसें झारखंड के टाटा, रांची, बोकारो और हजारीबाग के लिए चलेगी।

आपको बता दें की इन बसों से सफर करने वाले लोगों को निजी बसों के मुकाबले कम पैसा देना होगा। इसको लेकर बिहार परिचालन विभाग तैयारी कर रहा हैं। राज्य के लोगों को बहुत जल्द इस रूट पर सरकारी बसों से सफर करने का मौका मिलेगा। 

मुजफ्फपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा से झारखंड के लिए चलेंगी सरकारी बसें?

सीतामढ़ी से टाटा और बोकारो के लिए सरकारी बसें चलेगी। 

दरभंगा से रांची, बोकारो और टाटा के लिए बसों का परिचालन होगा। 

चंपारण के मोतिहारी से दो और बेतिया से एक बसें झारखंड के लिए चलेंगी

मुजफ्फरपुर से रांची, टाटा, धनबाद और बोकारो के लिए सरकारी बसें चलेंगी। 

समस्तीपुर से टाटा और मधुबनी से टाटा और बोकारो के लिए बस सेवा शुरू होगी। 

मुजफ्फपुर, हाजीपुर, पटना आदि होकर रांची, बोकारो, टाटा और धनबाद के लिए चलेंगी। 

0 comments:

Post a Comment