खबर के अनुसार जनता दरबार में बक्सर के नंद कुमार तिवारी ने भोजपुरी गानों में अश्लीलता का मामला उठाया। साथ ही साथ उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इसपर ध्यान देने को कहा। इसपर सीएम नीतीश कुमार ने भी सहमति जताई।
आपको बता दें की नंद कुमार तिवारी के अपील पर सीएम नीतीश कुमार ने तुरंत संबंधित विभाग के अधिकारी को फोन लगाकर कर कहा कि इनका सुझाव सही है। गलत चीजों को रोका जाना चाहिए। इससे ये साफ संकेत हैं की सरकार इसपर कोई कड़ा फैसला ले सकती हैं।
भोजपुरी गानों में तेजी से बढ़ रही अश्लीलता का मुद्दा जोर पकड़ रहा हैं। कुछ दिन पहले गोरखपुर के सांसद रवि किसन ने भी यूपी और बिहार के सीएम से अपील की थी की भोजपुरी गानों में अश्लीलता को लेकर कोई कानून बनाया जाये।
0 comments:
Post a Comment