लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर में जमीन खरीदते समय करें 10 काम, नहीं डूबेगा पैसा?
1 .लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर में जमीन खरीदते समय आप जमीन के सही मालिक की पहचान सबसे पहले करें। इसके लिए जमीन बेचने वाले से जमीन के कागजात मांगे।
2 .आप जमीन मालिक का नाम ऑनलाइन के द्वारा उत्तर प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर प्राप्त करें।
3 .जमीन के कागजात सही है या फर्जी हैं इसकी जानकारी के लिए आप निबंधन कार्यालय में जाए और सरकारी कर्मचारी से इसकी जांच कराये।
4 .जमीन के कागजात अगर सही है तो आप सरकारी अमीन से जमीन की नापी कराये।
5 .आपको बता दें की सरकारी अमीन की नापी कोर्ट में मान्य होती हैं। इसलिए इससे आपको भविष्य में फायदा होगा।
6 .जमीन की नापी के बाद आप जमीन का एग्रीमेंट आवश्य कराये। इसमें जमीन मालिक और आप दोनों सिग्नेचर करें।
7 .जमीन के एग्रीमेंट के बाद पैसों की लेन-देन करें
8 .अब आप निबंधन कार्यालय में जा कर जमीन की रजिस्ट्री कराये।
9 .अगर आप किसी कंपनी या फर्म से जमीन खरीद रहें हैं तो ये पता करें की वो कंपनी रेरा से रजिस्टर है या नहीं इसकी जांच करें।
10 .जमीन खरीदने से पहले किसी वकील की सलाह ले सकते हैं। इससे पता चल जायेगा की जमीन पर कोई केस तो नहीं हैं।
0 comments:
Post a Comment