ऐसे करें भगवान शिव की पूजा : पटना के ज्योतिष बताते हैं की सोमवार के दिन शिव की पूजा में बिल्व पत्र, अक्षत, चंदन, धतूरा और आंकड़े का फूल चढ़ाएं। साथ हीं साथ भगवान शिव को सच्चे मन से आहान करें। इससे भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
ज्योतिष के अनुसार सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा आराधना के दौरान आप ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें। आप इस मंत्र का जप हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके करें। इससे आपके घर में बरकत आएगी और आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होगी।
इन मंत्रों का भी कर सकते हैं जाप।
पंचाक्षरी मंत्र 'नमः शिवाय' और षडाक्षरी मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' ये दोनों ही मंत्र शक्तिशाली एवं कल्याणकारी हैं। 'नम: शिवाय' पंचतत्वात्मक मंत्र है, इसे शिव का पंचाक्षरी मंत्र कहते हैं। इसलिए आप चाहें तो पूजा के दौरान इस मंत्र का भी जाप कर सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment