खबर के अनुसार अगर आप नए साल पर अपने दोस्तों या परिवारों के साथ पटना-नालंदा-राजगीर-पावापुरी जाना चाहते हैं तो आप फटाफट टिकट बुक कर लें। क्यों की बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी हैं।
आपको बता दें की पटना-नालंदा-राजगीर-पावापुरी घुमाने के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने प्रति व्यक्ति AC बस का किराया 750 रुपये निर्धारित किया हैं। इस पैसे में ही निगम की ओर से और भी कई तरह की सुविधाएं दी जाएगी।
आपको यात्रा के दौरान खाना, लंच, मिनरल वाटर, ब्रेकफास्ट, रोपवे टिकट और नालंदा टिकट भी दिया जायेगा। साथ ही साथ आपको घूमने के लिए एक गाइड भी दिया जायेगा जो आपको इन जगहों पर ले जाकर घुमायेगा और यहां की हर जानकारी देगा।
0 comments:
Post a Comment