पटना, सीवान, समस्तीपुर, भागलपुर में मिले कोरोना के नए संक्रमित, जानिए

न्यूज डेस्क: बिहार में एकबार फिर से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि होने लगी हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना, सीवान, समस्तीपुर, भागलपुर सहित कई जिलों में कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई हैं। 

खबर के अनुसार पटना जिले में कोरोना के 10 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि सीवान में एक और भागलपुर में भी कोरोना के एक नए संक्रमित मिले हैं। वहीं गया जिले में कोरोना के 9 और कटिहार में तीन नए संक्रमित मरीज मिले हैं। 

आपको बता दें की विगत 24 घंटे में कुल 1,34,279  सैम्पल की कोरोना जांच हुई है। जिसमे 28 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 98 हो गई हैं। वहीं इस दौरान 11 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। 

बिहार में अबतक कुल 7,14,263 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। अगर आप बिहार में रहते हैं तो आप सावधान रहें तथा कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करें। साथ ही साथ घर से निकलने के दौरान अनिवार्य रूप से मास्क लगाए।

0 comments:

Post a Comment