पटना : बिहार में मोबाइल एप से बनेगा जाति, आय और आवास प्रमाणपत्र, जानिए

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के लोग अब मोबाइल एप के माध्यम से भी ऑनलाइन के द्वारा जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र बना सकते हैं। इसके लिए उन्हें मोबाइल में बिहार सरकार का आरटीपीएस एप डाउनलोड करना होगा।

खबर के अनुसार बिहार के अंचल कार्यालयों में जाति, आय, आवास प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर हो रही भीड़ को देखते हुए सरकार ने नयी व्यवस्था शुरू कर दी हैं। इस व्यवस्था के तहत लोग मोबाइल एप या फिर ऑनलाइन के द्वारा इन प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

बिहार में मोबाइल एप से बनेगा जाति, आय और आवास प्रमाणपत्र। 

1 .अब अपने मोबाइल में सबसे पहले बिहार सरकार के आरटीपीएस सर्विस एप डाउनलोड करें। 

2 .इस एप को खोलने के बाद बायीं ओर आय, जाति और आवास प्रमाण पत्र के कॉलम दिखाई देगा। 

3 .आपको जो भी प्रमाणपत्र बनाना हैं उसपर क्लिक करें। 

4 .इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, उसमे आपको अपनी हर जानकरी सही-सही भर कर सब्मिट करें। 

5 .ऑनलाइन आवेदन करने के बाद मोबाइल पर एक लिंक आएगा, जिस पर प्रमाणपत्र बनने के बाद क्लिक कर उसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

6 .आपको बता दें की आय, जाति और आवास प्रमाण पत्र बनाने में एक सप्ताह से 15 दिन का समय लगता है। अगर इतने दिन में प्रमाण पत्र नहीं बनता हैं तो आप अंचल कार्यालय से संपर्क करें।

0 comments:

Post a Comment