खबर के अनुसार हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित राज्य के सभी जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान पहले ही कर चूका हैं। वहीं यूपी की सरकार ने नोएडा और मेरठ सहित यूपी के सभी जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए हैं।
आपको बता दें की इस नाइट कर्फ्यू के दौरान कई तरह के नियम-कानून लागू किये गए हैं। जिसका पालन सभी लोगों को अनिवार्य रूप से करना होगा। दिल्ली में आज यानि 27 दिसंबर 2021 से नाइट कर्फ्यू रहेगा। यह कर्फ्यू रात 11 से सुबह 5 बजे का रहेगा।
वहीं गुरुग्राम, नोएडा, मेरठ, फरीदाबाद में भी रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। हालांकि इस दौरान आवश्यक चीजों की आवाजाही जारी रहेगी। लेकिन सभी लोगों को कोरोना गाइडलाइन के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।
0 comments:
Post a Comment