खबर के अनुसार योगी सरकार ने नए साल से वृद्धावस्था, दिव्यांगजन और विधवा पेंशन के लाभार्थियों को दोगुनी पेंशन देने का ऐलान किया हैं। इससे पेंशन योजना के लाभार्थियों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी हैं। पहले इन लोगों को 500 रुपया पेंशन दिया जाता था।
आपको बता दें की अब प्रतिमाह सभी जिलों में विधवा-वृद्धा और दिव्यांगजनों को एक हजार रूपये खाते में भेजे जाएंगें। पेंशन में बढ़ोत्तरी का लाभ सभी जिले के लोगों को प्राप्त होगा, जो वृद्धावस्था, दिव्यांगजन और विधवा पेंशन के लिए स्वीकृत हैं।
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। वृद्धा पेंशन के लिए आपकी उम्र 60 या इससे ज्यादा होनी चाहिए। वहीं विधवा पेंशन के लिए विधवा महिला आवेदन कर सकती हैं। जबकि दिव्यांग दिव्यांगजन पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन की वेबसाइट : https://sspy-up.gov.in/
0 comments:
Post a Comment