बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया होकर गुजरेगी वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे का निर्माण करने जा रही हैं। यह एक्सप्रेस-वे पूरी तरह से ग्रीन फिल्ड होगा जो बिहार के चार जिलों से होकर गुजरेगा।

खबर के अनुसार यह एक्सप्रेस-वे बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया होकर जाएगी। सबसे बड़ी बात यह है की इस आठ लेन के एक्सप्रेस-वे बनने से वाराणसी से कोलकाता की दूरी महज 6 से 7 घंटे में पूरी होगी। इससे व्यपारियों को सबसे ज्यादा लाभ होगा।

बता दें की वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे करीब 600 किलो मीटर का होगा। इसके निर्माण होने से उत्तर प्रदेश से बिहार, झारखंड और बंगाल के बीच तेज कनेक्टिविटी मिलेगी। लोगों का आवागवन सुगम हो जायेगा। साथ ही साथ समय का भी बचत होगा।

मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क बिहार के कैमूर में 52 किमी, रोहतास में 36 किमी, औरंगाबाद में 38 किमी और गया में 33 किमी गुजरेगा। इसके लिए बिहार में करीब 1757 हेक्टेयर का जमीन अधिग्रहण किया जायेगा। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment