खबर के अनुसार यूपी के बाजार में सरसों के तेल के औसतन भाव 165 रुपये प्रति लीटर हैं। वहीं अन्य तेल-तिलहन के भाव में भी लगातार गिरावट हो रही हैं। दूकानदार बताते हैं की आने वाले कुछ समय में सरसो तेल के भाव और भी कम होंगे।
दरअसल इस साल सरसों की उपज अधिक मात्रा में हुई हैं। साथ ही बाजार में नए सरसो भी आने शुरू हो गए हैं। जिसके कारण सरसों तेल की कीमतों में लगातार गिरावट होगी। कुछ समय पहले यूपी में सरसो तेल की औसतन कीमत 180 के पार चली गई थी।
बता दें की पिछले माह प्रदेश के कृषि विभाग ने सरसों का उत्पादन बताते हुए दाम फिर से घटने का दावा किया था। विभाग ने जानकारी देते हुए कहा था कि बिचौलिये और जमाखोरों के चलते सरसों के तेल में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन अब इसके दामों में गिरावट होगी।
सरसों के तेल के दाम हुए धड़ाम, जानें मेरठ, आगरा, गोंडा, लखनऊ, कानपूर में नया रेट?
मेरठ में सरसो तेल का भाव : 165 रुपये किलो।
आगरा में सरसो तेल का भाव : 167 रुपये किलो।
गोंडा में सरसो तेल का भाव : 179 रुपये किलो।
लखनऊ में सरसो तेल के भाव : 170 रुपये लीटर।
कानपूर में सरसो तेल का भाव : 179 रुपये किलो।
गाजियाबाद में सरसो तेल का भाव : 167 रुपये किलो।
इन जिलों में सबसे सस्ता सरसो तेल :
शाहजहांपुर में 151 रुपये, मैनपुरी में 143 रुपये, एटा में 140 रुपये, अलीगढ़ में 144 रुपये, एटा में 143 रुपये, कासगंज में 142 रुपये।
0 comments:
Post a Comment