हाजीपुर में नौ थानाध्यक्षों और इंस्पेक्टरों का तबादला, यहां देखिये लिस्ट

न्यूज डेस्क: बिहार के हाजीपुर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक एसपी ने जिले के नौ थानाध्यक्षों का तबादला कर दिया हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी किये गए हैं। वहीं जिले के एसपी ने कई सर्किल इंस्पेक्टर को भी तबादला किया हैं।

खबर के अनुसार हाजीपुर के महुआ, महनार, औद्योगिक, जंदाहा, भगवानपुर, एससी एसटी थाना, ट्रैफिक थाना, बेलसर ओपी और चांदपुरा ओपी के थानाध्यक्ष बदले गए हैं। इन थानों में जिले के एसपी ने नए थानाध्यक्ष की तैनाती की हैं।

हाजीपुर में नौ थानाध्यक्षों और इंस्पेक्टरों का तबादला, यहां देखिये लिस्ट?

मनोज कुमार सिंह को महनार थानाध्यक्ष से महुआ अंचल निरीक्षक।

अजय कुमार को जंदाहा थानाध्यक्ष से औद्योगिक थानाध्यक्ष बनाया गया हैं। 

विश्वनाथ राम को महुआ अंचल निरीक्षक से जंदाहा थानाध्यक्ष बनाया गया हैं। 

सुनील कुमार को नगर थाना से बेलसर ओपी का ओपी अध्यक्ष बनाया गया हैं।

चंदन कुमार को नगर थाना से चांदपुरा ओपी का ओपी अध्यक्ष बनाया गया हैं।

अरविंद कुमार को नगर थाना से यातायात थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

 गोपाल प्रसाद दूबे को प्रभारी परिचारी प्रवर के पद से पुलिस केन्द्र बनाया गया हैं। 

शारदानंद सुमन को जंदाहा अंचल निरीक्षक से देसरी कैंप महनार का अंचल निरीक्षक। 

कृष्णनंद झा को महुआ थानाध्यक्ष से परिचारी प्रवर, पुलिस केन्द्र हाजीपुर बनाया गया हैं।

विजय कुमार को राघोपुर अंचल निरीक्षक से महुआ थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया हैं। 

रामकृष्ण परमहंस को डीआईयू की शाखा से भगवानपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया हैं।

अशोक राम को बेलसर ओपी अध्यक्ष से अनु. जाति/ जनजाति थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया। 

अभय कुमार सिंह को अंचल निरीक्षक देसरी कैंप महनार से जंदाहा अंचल निरीक्षक बनाया गया है। 

उमा सिंह को पुलिस केन्द्र से अभियोजन कोषांग शाखा और त्वरित विचारण शाखा का प्रभारी बनाया गया।

श्री राम ठाकुर को जनशिकायत कोषांग और सीसीटीएनसी के प्रभारी से राघोपुर अंचल का अंचल निरीक्षक।

अंजनी कुमार सिंह को डीसीआरबी, विधि शाखा और अभियोजन कोषांग के प्रभारी से महनार थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। 

वीर सिंह जारिका को अनु. जाति/ जनजाति थाना के थानाध्यक्ष के पद से इसी थाना में कनीय पु.अ.नि के रुप में पदास्थापित किया गया है। 

संतोष कुमार सिंह को औद्योगिक थानाध्यक्ष से डीसीआरबी, विधि शाखा, जन शिकायत और सीसीटीएनएस का प्रभारी बनाया गया है।

0 comments:

Post a Comment