खबर के अनुसार मध्य प्रदेश में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी। जबकि कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी। वहीं कक्षा 10, 12 की थ्योरी परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होगी और 20 मार्च 2022 को समाप्त होगी।
बता दें की मध्य प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10, 12 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 31 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएगी। जो लोग इस बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले हैं वो मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, MPBSE की वेबसाइट पर जा कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
मिली जानकारी के अनुसार MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in के माध्यम से आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अगर एडमिट कार्ड में कोई दिक्कत हैं तो 31 जनवरी, 2022 तक इसमें सुधार कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट : https://mpbse.mponline.gov.in/
0 comments:
Post a Comment