रांची में बनेगा विश्व स्तरीय फोर लेन फ्लाईओवर, खर्च होंगे 327 करोड़

न्यूज डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रांची में 327 करोड़ रुपये की लागत से यहां विश्व स्तरीय फोर लेन फ्लाईओवर का निर्माण किया जायेगा। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं।

खबर के अनुसार रांची के राजेंद्र चौक से सिरमटोली तक 2.34 किलोमीटर लंबे फोर लेन फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर योजना प्राधिकृत समिति से हरी झंडी दे दी है। बहुत जल्द इस प्रस्ताव को झारखंड कैबिनेट के पास भेजा जायेगा।

झारखंड कैबिनेट की अनुमति मिलने के बाद इस फ्लाईओवर का निर्माण शुरू कर दिया जायेगा। इस फ्लाईओवर में मुम्बई के सी-लिंक ब्रिज जैसी डिजाइन भी दिखेगी। इस ब्रिज के निर्माण होने से रांची के लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जायेगा।

मिली जानकारी के अनुसार पथ निर्माण विभाग ने इस फ्लाईओवर का अलाइनमेंट तय कर लिया है। राजेंद्र चौक-सिरमटोली के बीच इस फोरलेन फ्लाईओवर के निर्माण होने से सुजाता चौक, मेन रोड के अलावा क्लब रोड पर यातायात सुगम हो जाएगा।

0 comments:

Post a Comment