खबर के अनुसार बक्सर-मोहनिया नेशनल हाइवे सड़क निर्माण के दौरान राज्य के पांच नदियों पर पुल बनाये जायेंगे। पांचों पुल पंसेरवा और अंकोढ़ी दुर्गावती नदी, नुआंव में स्थित पजरांव धर्मावती, चौसा में गोरिया और बक्सर में एक नदी पर बनाया जायेगा।
बता दे की इस बक्सर-मोहनिया सड़क के निर्माण के लिए भू अर्जन विभाग में नेशनल हाइवे अथॉरिटी को भूमि कि कागजात सत्यापित करके सौंप दिया। बहुत जल्द भूमि अधिग्रहण करने के बाद सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जायेगा।
इस नेशनल हाईवे के निर्माण को लेकर लगभग 427 करोड़ से अधिक राशि खर्च की जाएगी। इस सड़क के निर्माण के लिए रामगढ़, गोडसरा और बंदी पुर मौजे में जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा। इसके निर्माण से कई जिलों के लोगों का आवागवन सुगम हो जायेगा।
0 comments:
Post a Comment