बता दें की मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा है कि 31 जनवरी के बाद भी प्रदेश के स्कूल खुलना मुश्किल है। हालांकि कोरोना के स्थिति का जायजा लेने के बाद इसपर विचार किया जायेगा।
खबर के अनुसार बुधवार को मध्यप्रदेश में कोरोना के 9966 नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि इससे पहले 9451 मरीज मिले थे। यानि की राज्य में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता चला जा रहा हैं। ऐसे में 31 जनवरी के बाद भी स्कूल बंद रहेंगे।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 31 जनवरी के बाद स्कूलों का संचालन कोरोना का प्रभाव देखते हुए किया जाएगा। लेकिन जिसतरह से यहां कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा हैं। ऐसे में अभी फिलहाल ऑनलाइन के द्वारा ही पढ़ाई कराई जाएगी।
0 comments:
Post a Comment